जनिगांव निवासी भैयालाल राठौर ने बताया कि मेरा 5 वर्षीय पुत्र कृष्णा एक प्राइवेट स्कूल में केजी कक्षा में पढ़ता था। गुरुवार की दोपहर अपने लिए बनियान लेने घर के पड़ोस में ही बाबा भोला की दुकान पर गया था। इसी बीच प्राइमरी स्कूल हरिपाल पुर की ओर से आ रहा पानी का टैंकर लिये ट्रैक्टर ने जनिगांव तिराहे पर कृष्णा को कुचल दिया।