कलसी: साइड से निकालने के चक्कर में खाई की तरफ फंसी एचआरटीसी की बस
Kalsi, Dehradun | Feb 19, 2024 विकासनगर-कोटी-इछाड़ी मोटर मार्ग पर उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब एचआरटीसी की बस खाई की तरफ फंस गई. जिसे देख लोग घबरा गए। हालांकि, बाद में बमुश्किल बस को निकाला गया. पूरा मामला एक ट्रक के बीच सड़क पर खराब होने और उसके बगल से बस को निकालने की कोशिश में हुआ।कोटी-इछाड़ी मोटर मार्ग पर एक ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गया। जिसके चलते आवागमन बाधित हो गया।