समस्तीपुर: समाहरणालय सभा कक्ष में जिलाधिकारी के अध्यक्षता में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बैठक
केंद्रीय चयन परिषद द्वारा समस्तीपुर में आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।इस दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षाविभाग की तरफ से पूरी परीक्षा प्रक्रिया के सम्बन्ध में केंद्रीय चयन परिषद से प्राप्त निर्देश को सभी केंद्राधीक्षक को अवगत कराया गया।