आरा: छोटकी सिंगही के समीप से स्कॉर्पियो गाड़ी से 3 50 लाख का अंग्रेजी शराब बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार
Arrah, Bhojpur | May 7, 2024 मध्य निषेध विभाग के द्वारा कार्रवाई करते हुए 3.50 लाख का शराब बरामद किया गया है। यह कार्रवाई मध्य निषेध के द्वारा नगर थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही के समीप की गई है। जहां एक स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए टीम ने गाड़ी को पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। साथ में रोहतास के रहने वाले दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।