कनाडिया पुलिस के अनुसार, घटना रात लगभग 1:30 बजे की है। एडिशनल डीसीपी में गुरुवार 4 बजे बताया की बिचौली हप्सी ब्रिज के पास एक 12 चक्का ट्रॉला खड़ा था, जिस पर जेसीबी लोड थी। इसी दौरान राऊ की ओर से आ रही केले से लदी एक तेज रफ्तार आयशर गाड़ी ने खड़े ट्रॉले को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आयशर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।