कोल: थाना गांधीपार्क में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को गोली मारने की जानकारी क्षेत्राधिकारी ने दी
Koil, Aligarh | May 2, 2025 जनपद अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के शीशिया पाड़ा में पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व परिचितों द्वारा एक व्यक्ति को बीते गुरुवार शाम 6:00 बजे गोली मार दी । गोली मारने की सूचना पर तत्काल मौका मुआयना कर घायल को उपचार हेतु वरुण ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। आरोपियों की तलाश हेतु टीम गठित कर सभी पहलुओं पर जांच प्रचलित की गई है।