सीकरी: वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने सीकरी में वक्फ संपत्तियों को लेकर की अहम बैठक
रविवार दोपहर 2 बजे राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानु खान ने सीकरी कस्बे का दौरा कर वक्फ कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान ज़िले में लंबित पड़ी वक्फ संपत्तियों की स्थिति की जानकारी ली गई और संबंधित मामलों पर त्वरित कार्रवाई के संकेत दिए इस दौरान पूर्व विधायक वाज़िब अली मौजूद रहे