टिब्बी: राहत की खबर: इंदिरा गांधी नहर बंदी का शेड्यूल बदला, 12 जिलों को मिलेगा पर्याप्त पेयजल
भीषण गर्मी की आहट के बीच राजस्थान के 12 जिलों के लिए राहत भरी खबर है। पंजाब सरकार ने राजस्थान के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इंदिरा गांधी नहर में प्रस्तावित 45 दिवसीय बंदी को 27 मार्च तक टाल दिया है। इस बदलाव से प्रदेश के करीब पौने दो करोड़ लोगों को पेयजल किल्लत से बड़ी राहत मिली है।संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, अब 28 मार्च से नहर में पानी का प्रवाह बंद होगा