बेगूसराय: जिले के 89 बाढ़ प्रभावित विद्यालय 21 अगस्त तक रहेंगे बंद, DM ने जारी किया आदेश
जिले के बाढ़ प्रभावित विद्यालय 21 अगस्त तक बंद रहेंगे. इस बात की जानकारी डीएम रोशन कुशवाहा ने दी है. उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित प्रखंड के विद्यालय जो सभी संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से प्रतिवेदन प्राप्त हुआ है. प्रतिवेदन के आधार पर निर्देश दिया गया कि वैसे सभी बाढ़ प्रभावित विद्यालय 16 अगस्त से 21 अगस्त तक बंद रहेंगे.