सिकंदरा: वैना और कुंवरपुर में विद्युत विभाग की लापरवाही से गिरी 11 हजार वोल्ट लाइन, आग में 6 बीघा गेहूं जलकर हुआ लाखों का नुकसान
विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते वैना और कुंवरपुर गांव में 11,000 वोल्टेज लाइन टूटकर गिर गई, जिससे भीषण आग लग गई। आग में दो किसानों की करीब 6 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वैना गांव में प्रमोद सिंह उर्फ डब्लू सिंह की 2 बीघा फसल जल गई, जबकि कुंवरपुर गांव में एक किसान की 4 बीघा गेहूं की फसल नष्ट हो गई। घटना से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। सूचन