तिजारा: भिवाड़ी में कंपनी से 5 से 6 लाख का सामान चोरी, 3 मजदूर, कबाड़ी और रेहड़ी चालक सहित 7 पर दर्ज हुआ केस
भिवाड़ी में HK पॉलीमर कंपनी से करीब 5 से 6 लाख रुपए का सामान चोरी हो गया।पीड़ित हरप्रीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के तीन मजदूरों सहित कुल 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।गुरुवार शाम 4 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात 19 जनवरी की रात को हुई।चोरों ने कंपनी से मोटर,कोपर वायर और अन्य कीमती सामान चुराया इसमें सन्नी सहित 7 पर केस दर्ज किया