आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय में रविवार शाम पांच बजे बहुजन समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष ओंकार शास्त्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में 15 मार्च को बामसेफ, डीएस-4 और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की जयंती पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई है।