आरा: आठ माह बाद आंखों में आंसू, चेहरे पर मुस्कान: एसपी राज ने मोबाइल देकर भावुक महिला को दी राहत, बने उम्मीद की किरण
Arrah, Bhojpur | Dec 29, 2025 छिनतई में गया मोबाइल आठ माह बाद पुलिस की तत्परता से वापस मिलने पर एक परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई। यह मोबाइल बेटे के फर्स्ट डिविजन से पास होने पर मिली इनामी राशि से खरीदा गया था, जो परिवार के लिए खास याद से जुड़ा था।जानकारी के अनुसार, सांप काटने के इलाज के दौरान मोबाइल चोरी हो गया था जिससे पढ़ाई और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे थे।