नुआंव: अखिनी दलित बस्ती में एक माह से पानी की टंकी बंद रहने से ग्रामीण परेशान
Nuaon, Kaimur | Jan 13, 2025 अखिनी दलित बस्ती में एक माह से नल जल की पानी टंकी बंद रहने से ग्रामीणों की पानी के लिए परेशानियां बढ़ गई है। जिसको लेकर सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे अखिनी गांव के ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से बंद पड़े नल जल को चालू करने के लिए डीएम से गुहार लगाई।