सासाराम: सासाराम नगर थाना क्षेत्र के धर्मशाला मोड़ पर दो बाइक में हुई टक्कर, एक बाइक पर सवार दो युवक हुए घायल
Sasaram, Rohtas | Mar 18, 2024 सासाराम नगर थाना क्षेत्र के धर्मशाला मोड़ पर दो बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायल युवक का नाम धीरज कुमार एवं भीम कुमार बताया जा रहा है। दोनों घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में दोनों घायल का इलाज की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों घायल के परिजन मौके पर पहुंच गए।