हुज़ूर: भोपाल के पिपलानी इलाके में युवक ने की आत्महत्या, मृतक की मां ने पुलिस को सौंपा सुसाइड नोट
Huzur, Bhopal | Oct 4, 2024 भोपाल के पिपलानी इलाके में रहने वाले युवक ने 15सितंबर को घर में फांसी लगाकर सुसाइड किया था। इस मामले में मृतक की मां ने पुलिस को एक सुसाइड नोट सौपा है। जिसमें बिलखिरिया थाने के एक आरक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर जान देने की बात लिखी है। आरक्षक पर कार्रवाईकी मांग को लेकर मृतक की मां की ओर से पुलिस उपायुक्त कार्यालय में भी शिकायत की गई है।