अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में भागीदारी निभाने पहुंचे कॉलेज के छात्र# किसान आंदोलन _2
Ambala, Ambala | Mar 4, 2024 शंभू बॉर्डर पर किसानों के चल रहे आंदोलन का आज 21वां दिन है। आज किसानों को सहयोग देने के लिए राजपुरा के एक निजी कॉलेज के छात्र धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान छात्रों ने कहा है कि वह भी किसानों के ही बच्चे हैं और हरियाणा सरकार ने पंजाब के किसानों के लिए रास्ते बंद किए हुए हैं। इसके चलते वह हर रोज धरना स्थल पर आकर किसानों का सहयोग करेंगे।