ग्यारसपुर: हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, बच्चों समेत 8-10 लोग घायल
ग्यारसपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 146 पर ग्राम मड़ीपुर के पास बुधवार रात 8 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। विदिशा और ग्यारसपुर के बीच सागर हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहनों में सवार करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ छोटे बच्चे भी शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही ग्यारसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।