आमला तहसील में 26 फ़रवरी को 4 बजे करीब आमला के वार्ड क्रमांक 5 गणेश कॉलोनी के कियोस्क एसबीआई बैक के सामने एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई हैं। प्रथम दृष्टि युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा हैं। लोगों की सूचना पर आमला पुलिस मौके पर पहुँची हैं। युवक का शव आमला अस्पताल लाया हैं जहाँ उसका पीएम कराया जाएगा। आमला पुलिस मामले की जांच में जुटी गई हैं।