महिला कांग्रेस की नेता ज्योतिसिंह ने खुद के होम अरेस्ट करने के आरोप लगाए हैं.उन्होंने सोशल मीडिया पर शुक्रवार को दोपहर 11 बजे एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें सुबह से ही पुलिसकर्मी घर से नहीं निकलने दे रहे हैं और उन्हें होम अरेस्ट करके रख दिया है. क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव घाटीगांव आ रहे हैं जहां वे लाडली बहनाओं को सौगातें देंगे