अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा बस स्टैंड बाइक पर पीछे बैठी एक महिला को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शाढ़ौरा निवासी गौरा पति तुलाराम अहिरवार उम्र 50 वर्ष शुक्रवार की रात 10 बजे बस स्टैंड गई हुई थी। इसी दौरान उसे अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। घायल महिला को परिजनों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया।