मधेपुरा: NH-106 पर अरार घाट पुल से कार 20 फीट नीचे गिरी, तीन दोस्तों की मौत, एक लापता, घटना से पहले किया था फेसबुक लाइव
मधेपुरा में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक लापता है। एक्सीडेंट शुक्रवार देर रात ग्वालपाड़ा प्रखंड के अरार घाट पुल के पास हुआ, जब एक कार बिजली के खंभे को तोड़ते हुए लगभग 20 फीट ऊंचे अरार घाट पुल से नीचे नदी में जा गिरी। चारों दोस्त ग्वालपाड़ा से मेला देखकर मधेपुरा लौट रहे थे। हादसे से एक घंटे पहले वो सोशल मीडिया पर लाइव थे।