बेलदौर प्रखंड क्षेत्र की एक महिला के आधार कार्ड का उपयोग कर 75 हजार रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़िता बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघोन निवासी दिनेश चौधरी की पत्नी रानी देवी ने बुधवार की दोपहर करीब दो बजे बेलदौर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना में दिए गए आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके आधार