उमरेठ परासिया मार्ग पर महादेवपुरी कोयला खदान के समीप खमरा जेठू में डंपर चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दिया। बुधवार शाम पांच बजे हुए इस हादसे में मां और बेटा घायल हो गए। डंपर चालक तेज रफ्तार में था। चालक नशे में था।महिला कविता बंदेवार मालिश करने गई थी। उनका बेटा यश बंदेवार उन्हें घर वापस लेकर आ रहा था। उनका घर सडक पर ही है। उमरेठ रोड से वे आ रहे थे।