केंद्र सरकार के सुझाव और पहल पर गिरिडीह में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की दो नामचीन कपड़ा कंपनियों— सियाराम और अरविन्द—द्वारा भव्य कपड़ा प्रदर्शनी का आयोजन सोमवार को 2 बजे होटल संगम गार्डन में किया गया। इस प्रदर्शनी के लिए गिरिडीह के प्रतिष्ठित डिस्ट्रीब्यूटर शिव टेक्सटाइल का चयन किया गया, जो तीन राज्यों में दोनों कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है।