रोहड़ू: जांगला थाना क्षेत्र में पोते ने 65 वर्षीय दादी के साथ किया रेप, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Rohru, Shimla | Jul 10, 2025 रोहड़ू के जंगला थाना क्षेत्र में पोते द्वारा अपनी 65 वर्षीय दादी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। रिश्तों को कलंकित करने वाली इस घटना के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस को पीड़ित महिला ने सोमवार को शिकायत दी। मंगलवार शाम के वक्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।