देेेवरिया: सकरापार निवासी की मजदूरी मांगने पर पीटकर हत्या, सपा जिलाध्यक्ष के बेटों पर आरोप, घटना की जानकारी एसपी ने दी
Deoria, Deoria | Jul 11, 2025 देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में मजदूरी मांगना एक दलित मजदूर को जानलेवा साबित हुआ। सकरापार गांव निवासी परमहंस की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व्यास यादव के बेटे और उनके भाइयों पर है। शुक्रवार रात 11 बजे इस संबंध में एसपी ने दी जानकारी परमहंस के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा किया दर्ज।