फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने पत्थर वाली गली के पास स्थित खाली मैदान से 01 चोर को अवैध असलहा एवं चोरी किये गये माल सहित दबोचा
थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना एक अभियुक्त दीपक उर्फ दीपू पुत्र मुकेश राठौर को एक दुकान से हुई चोरी मामले से सम्बन्धित चोरी किये गए माल 4 पैकेट परफ्यूम IMPRESS BLACK, 14 फेस वॉश, 2 पैकेट अमूल घी, 10 पैकेट नमकीन, 900 रुपये नगदी तथा 01 अवैध तमंचा 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस 12 बोर सहित पत्थर वाली गली के पास स्थित खाली मैदान से गिरफ्तार किया गया ।