फिरोज़ाबाद: नगर पंचायत मक्खनपुर के वार्ड नंबर सात नगला मवासी में सभासद द्वारा शिकायतकर्ता को पीटने का वीडियो वायरल
नगर पंचायत मक्खनपुर के वार्ड नंबर सात नगला मवासी में एक शिकायतकर्ता को नाली निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग की शिकायत करने पर सभासद द्वारा अपने परिजनों संग उसे पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला बीते दिन सुबह का बताया गया। वहीं मामले में थाना प्रभारी मक्खनपुर का कहना था दोनों पक्षो में समझौता हो गया है, 151 में चालानी कार्यवाही की गई है।