कोटा: ग्राम नवागांव मोहदा में 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ रतनपुर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Kota, Bilaspur | Aug 21, 2025 रतनपुर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम नवागांव मोहदा में रेड कार्यावाही किया गया। जहां आरोपी भगवानदीन साहू के कब्जे से 45 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹9000 जप्त किया गया। जिस पर आरोपी भगवानदीन साहू उम्र 65 वर्ष निवासी नवागांव मोहदा थाना रतनपुर के विरुद्ध धारा 34 ( 2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया