अकोढ़ी गोला: सनात बीघा गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक वृद्ध व्यक्ति को मारी टक्कर, वृद्ध व्यक्ति हुए घायल
सनात बीघा गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक वृद्ध व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसमें वृद्ध व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति का नाम जयराम पासवान बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल व्यक्ति का इलाज हो रहा है। घटना के बाद घायल व्यक्ति के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।