निज़ामाबाद: विसहम मोड तिराहे से अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक शातिर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना की पुलिस ने अवैध असलहा व कारतूस के साथ शातिर अपराधी को गिरफ्तार करके मा0 न्यायालय के लिए भेज दिया है ।आज दिनांक 10.07.2024 को उप निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अभियुक्त मोहम्मद हारिश पुत्र मोहम्मद आरिफ निवासी ग्राम मंगरावा थाना गंभीरपुर जनपद आजमगढ़ गिरफ्तार हुआ है।