भदोही: सराय कंसराय रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक व अंडरपास को लेकर ग्रामीणों ने घरों पर चस्पा किया पोस्टर
सराय कंसराय रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक व अंडरपास को लेकर ग्रामीणों ने घरों पर पोस्टर चस्पा किया। दुर्गागंज क्षेत्र के सराय कंसराय क्रॉसिंग पर रेलवे फाटक व अंडरपास को लेकर ग्रामीण अब घर-घर होर्डिंग व पोस्टर चस्पा कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर अंडरपास व रेलवे फाटक नहीं बनता तो हम लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।