नगरा: धूप नगर की एक महिला तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मौके से पुलिस ने शराब को किया जप्त।
Nagra, Saran | Apr 15, 2024 सोमवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थल पर एक पुरुष तथा महिला शराब बेच रहे हैं। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। इनमें से वहां की महिला तस्कर सुनीता देवी को महिला पुलिस बल के सहयोग से खदेर कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके से 5 लीटर शराब को भी जप्त कर लिया है। महिला तस्कर को जेल भेज दिया गया