मथुरा: वृंदावन: नए साल से पहले बांके बिहारी मंदिर में भक्तों का सैलाब, दम घुटने से बेहोश हो रहे श्रद्धालु
श्री बाँके बिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान अत्यधिक भीड़ के कारण एक बुजुर्ग श्रद्धालु की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वहीं शनिवार रविवार को भी श्रद्धालुओं का सैलाब उमडा जिसके कारण पंजाब के होशियारपुर निवासी महिला श्रद्धालु भी शनिवार को बेहोश हो गई थी