दुधि: म्योरपुर में अज्ञात बीमारी से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, सांस लेने में हो रही थी परेशानी
म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडाड़ टोला निवासी 35 वर्षीय युवक नवमी प्रसाद यादव की अज्ञात बिमारी से सीएचसी म्योरपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक की पत्नी ने बताया कि मेरे पति को सांस लेने में तकलीफ़ थी जिन्हें लेकर म्योरपुर अस्पताल आयी लेकिन इलाज के दौरान बुधवार की शाम को उनकी मौत हो गई।