रामपुर: डीएम और सीडीओ ने विकास भवन सभागार में 7वां राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का किया शुभारंभ
Rampur, Rampur | Sep 4, 2024 जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल ने विकास भवन सभागार में सातवां राष्ट्रीय पोषण मिशन अभियान का शुभारंभ किया, इस दौरान जिलाधिकारी ने छोटे बच्चों को खीर खिलाई गर्भवती बहनों की गोद भराई की। साथ ही नंदकिशोर कलाल मुख्य विकास अधिकारी ने 20 आंगनबाड़ी बहनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया उनसे अच्छे कार्य की अपेक्षा और उम्मीद भी की है।