चूरू: लिव-इन रिलेशनशिप और लव मैरिज पर कानून संशोधन की जरूरत: विधायक पूसाराम गोदारा
Churu, Churu | Feb 2, 2026 रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा ने लिव-इन रिलेशनशिप और लव मैरिज के मामलों को लेकर कानून में संशोधन की आवश्यकता जताई है। सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने पूछे गए सवालों के जवाब में कहा कि समाज में बढ़ रहे ऐसे मामलों को देखते हुए वर्तमान कानूनों की समीक्षा जरूरी हो गई है। विधायक गोदारा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने विधानसभा में मुद्दा उठाया था।