कुरडेग प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को दिन के 12:00 बजे धूमधाम के साथ क्रिसमस कार्निवल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत खालीजोर चर्च से शुरू हुई जो कुरडेग से फिर खालीजोर चर्च जाकर समाप्त हुई ,इस दौरान स्कूली बच्चे युवा युवती महिला सभी वर्ग शामिल होकर झूमते नाचते गाते हुए क्रिसमस पर्व की सभी लोगों को अग्रिम शुभकामनाएं दी।