चायल: सराय अकिल में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा नगर
कौशाम्बी। नगर पंचायत सराय अकिल में रामनवमी के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत रामलीला मैदान से हुई, जो गल्ला मंडी, चावल मंडी, सब्जी मंडी होते हुए फकीराबाद स्थित बड़े हनुमान मंदिर तक पहुंची। शनिवार समय ग्यारह बजे मिली जानकारी!