कोटड़ा: सिंचाई के दौरान नहर में गिरने से किसान की मौत, गांव में शोक का माहौल
Kotra, Udaipur | Dec 27, 2025 गोगुंदा क्षेत्र के बडुंदिया स्थित रेबारियों का खेड़ा गांव में सिंचाई के लिए खेत पर गए किसान की नहर में गिरने से मौत हो गई। मृतक रूपलाल गमेती गेहूं की पिलाई करने खेत पर गया था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर पत्नी खेत पर पहुंची।