जारी थाना क्षेत्र के डेवीडीह गांव निवासी 85 वर्षीय सदरक बेक की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, बीते माह 13 तारीख को सदरक बेक प्रतिदिन की तरह तालाब की ओर शौच के लिए गए थे। लौटने के दौरान गांव का ही इजिकिल बाड़ा पीछे से आया और उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद उसने लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।