ब्यौहारी: ब्यौहारी में यूनियन बैंक के पास ठेकेदार की लापरवाही से बड़ा सड़क हादसा टला, बस ने कटर मशीन को मारी ठोकर
बीच सड़क में आधी रात को बिना सुरक्षा के इंतजाम किए बगैर ही कटर मशीन से सड़क में कार्य चल रहा था, इस दौरान शहडोल से रीवा की ओर जा रही एक बस इस कटर मशीन से टकरा गई,यात्रियों से भरी बस सड़क हादसे का शिकार होते-होते बच गई, घटना के बाद ठेकेदार के लोग बस चालक व परिचालक से विवाद करने लगे पुलिस मौके पर गई थी। घटना शनिवार और रविवार की रात 2 बजे की है