पीपलदा: इटावा उपखंड के बंजारी गांव में रेस्क्यू किया गया मगरमच्छ, चंबल नदी में छोड़ा गया, पिछले एक वर्ष से परेशान थे ग्रामीण
Pipalda, Kota | Jul 22, 2025 जिले के इटावा क्षेत्र के बंजारी गांव की तलाई में पिछले एक वर्ष से मगरमच्छ होने से ग्रामीण परेशान थे। मंगलवार दोपहर 12 बजे को ग्रामीणों को तलाई में मगरमच्छ दिखाई दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी लेकिन कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। जिसके बाद समाजसेवी हयात खान टाइगर को सूचना दी वह मौके पर पहुंचे और बड़ी मुश्किल से 7 फिट लंबे मगरमच्छ का रेस्क्यू किय