मंझनपुर: भैला मखदुमपुर गांव में चारा कतरते वक्त महिला का कटा बायां हाथ, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के करारी थाना क्षेत्र के भैला मखदुमपुर गांव में एक महिला का बायां हाथ कट गया है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि महिला चारा कतर रही थी तभी उसका बायां हाथ मशीन के अंदर चला गया इस दौरान उसका हाथ कट गया है। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।