समस्तीपुर: जिला नियोजनालय परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेला आयोजित
समस्तीपुर जिला नियोजनालय परिसर में शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में सीयू माइक्रोफाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने जॉब के लिए 25 लोगों का इंटरव्यू लिया। इसमें से 14 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिनका सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के बाद नौकरी को लेकर नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।