चित्रकूट धाम मंडल बांदा के अपर आयुक्त भगवान शरण ने तहसील कुलपहाड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसआईआर सहित विभिन्न जनहित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में कुलपहाड़ मौजे की कंप्यूटरीकृत खतौनी उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद लखनऊ को संबोधित ज्ञापन अपर आयुक्त को सौंपा।