मांगरौल: रामगढ़ गांव में जमीन विवाद के चलते भतीजे ने चाची के साथ लकड़ियों से की मारपीट, घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Mangrol, Baran | Feb 5, 2025 रामगढ़ गांव में बुधवार दोपहर दो बजे जमीन विवाद के चलते भतीजे ने चाची के साथ लकड़ियों से मारपीट कर घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायल महिला के परिजनों व अस्पताल सूत्रों के अनुसार विनोद बैरवा व अन्य लोगों ने घर में घुसकर गायत्री बाई पत्नी रामनिवास बैरवा के साथ लकड़ियों से मारपीट कर घायल कर दिया। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी।