मनेर: गौरेया स्थान गांव से ब्यापुर मायके जाने के लिए घर से निकली एक महिला हुई अचानक लापता
Maner, Patna | Apr 21, 2024 मनेर के गोरैया स्थान गांव से ब्यापुर मायके के लिए घर से निकली एक महिला अचानक लापता हो गयी। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जाहिर कर महिला के परिजनों ने थाने में लिखित कर गुहार लगाई है। लापता महिला मनेर के गौरेया स्थान गांव निवासी रणधीर राय की पत्नी रेखा देवी बताई जा रही है। परिजन महिला की काफी जगहों पर खोजबीन की। लेकिन कही अता पता नही चल सका है।