गुनौर: 3 वर्षीय वयस्क नर तेंदुआ की संदिग्ध मौत: सड़क हादसे की आशंका, जांच जारी।
Gunnor, Panna | Jul 8, 2024 पन्ना टाइगर रिजर्व के मुख्य गेट के पास 3 वर्षीय वयस्क नर तेंदुआ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के द्वारा जांच शुरू की गई।